DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हमर पुरोधा दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जयंती समारोह 27 नवंबर को गुंडरदेही में

बालोद। गुंडरदेही विश्राम गृह प्रतिमा स्थल के सामने हमर पुरोधा दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार जयंती समारोह का आयोजन 27 नवंबर गुरुवार को रखा गया है। आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष एवं दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा अध्यक्ष योगेश्वर कुमार देशमुख करेंगे। अति विशिष्ट अतिथियों में दुर्ग ग्रामीण विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, केंद्रीय दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के महामंत्री मोरध्वज चंद्राकर, जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, चन्हूदड़ो कुर्मी क्षत्रिय समाज अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, यशवंत दिल्लीवार, केशव बंटी हरमुख, ललित देशमुख, दिलीप देशमुख, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, प्रीतपाल बेलचंदन, प्रीती देशमुख, हेमंत देशमुख, समाज सेवी प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख होंगे। इसी तरह विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत गुंडरदेही अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, भिलाई नगर के अध्यक्ष कुबेर देशमुख, डॉ राजेंद्र हरमुख, सुरेंद्र देशमुख, प्रेमलाल पिपरिया, जगदीश देशमुख, समाजसेवी भूपेंद्र दिल्लीवार , तेजराम देशमुख, विमल गौतम, पुखराज बेलचंदन सहित समस्त सर्किल एवं नगर इकाई अध्यक्ष एवं सचिव होंगे। कार्यक्रम के संयोजक योगेश्वर कुमार देशमुख और कमलेश देशमुख हैं। मंच संचालन कोमल देशमुख, दिलीप देशमुख और कुलेश्वर देशमुख के द्वारा किया जाएगा। आयोजन की तैयारी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा संगठन, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज नगर इकाई भिलाई जुटे हुए हैं। आयोजन के तहत सुबह 10 बजे नगर भ्रमण रैली और कलश यात्रा, 12 बजे से मंचासिन अतिथि स्वागत और मंचीय कार्यक्रम होंगे। आयोजन के दौरान राऊत नाचा, महिलाओं की कलश शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र रहेगी।

You cannot copy content of this page