DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चला रही नगर बस्ती ग्राम गृह सम्पर्क अभियान

नेमन साहू रेंगाडबरी/डौंडी लोहारा – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे भारतवर्ष में अपना शताब्दी वर्ष उत्सव मनाया जा रहा है साल भर चलने वाले कार्यक्रम ग्राम सम्पर्क अभियान में वनांचल शिक्षा सेवा न्यास जनजाति क्षेत्र की शिक्षा जिला बालोद में ग्रामो में प्रत्येक परिवार में पहुंचने का लक्ष्य है। जिला समन्वयक पुषण लाल भुआर्य ने बताया कि नगर बस्ती ग्राम गृह सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य है गांव गांव में प्रत्येक भारतीय परिवार तक पहुंचे व्यक्ति निर्माण के कार्य और उद्देश्य को सीधे घर घर जाकर पहुंचना है साथ ही दिसंबर माह में होने वाले हिन्दू सम्मेलन के लिए न्योता भी दिया जा रहा है संघ की 100 वर्ष की यात्रा और राष्ट निमार्ण में पंच परिवर्तन 1 सामाजिक समरसता 2 पर्यावरण सरंक्षण 3 कुटुम्ब प्रबोधन 4 स्व आधारित जीवन 5 नागरिक कर्तव्य बोध तथा सेवा क्षेत्र मे किया गया कार्य के बारे में परिवार को जानकारी देना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश भर में अधिकतम घरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है जिसमें लगभग 25 करोड़ परिवार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। संघ के स्वयं सेवकों ने घर घर जाकर मिल रहें हैं। जिसमें भारत माता का चित्र, संघ परिचय पपत्र, साहित्य देकर परिवार से सवाद करते हैं। उनकी समस्या को भी समझते हैं और संघ ने पंच परिवर्तन का संदेश देकर पांच बिन्दुओ के बारे में चर्चा करते है। जिसमें पुषण लाल भुआर्य, जिला समन्वयक जिला बालोद नंदलाल कोसमा प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर कुसुमकसा, अमीरदास कृपाणें संकुल समन्वयक संकुल डौण्डीलोहारा , हरिश्चंद कश्यप आचार्य ,टामिन बाई निषाद, अरूणा बाई, कु हर्षिका साहू,कु पूजा देवागन, वीणा टेकाम आदि का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page