DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम पंचायत भरदाकला में मितानिन दिवस मना कर किया गया सम्मान

बालोद – ग्राम पंचायत भरदाकला में मितानिन दिवस मना कर मितानिनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच क्रान्ति भूषण साहू ने कहा कि स्वास्थ्य गत देखभाल में मितानिनों की उपयोगिता को नकारा नहीं जा सकता। इन लोगों के बदौलत स्वास्थ्य योजना को सफलता मिलता है, ग्रामीणों में स्वास्थ्य गत जागरूकता इन्ही लोगों के मेहनत से है। कार्यक्रम को ब्लाक समन्यक सरिता निषाद, ओम कुमारी देशमुख ने भी संबोधित करते हुए मितानिनों के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम के मितानिनों के आलावा ब्लाक समन्वयक सरिता निषाद, ओम कुमारी देशमुख, प्रेरक तामेश्वरी साहू यशु साहू, इन्द्र कुमार धनकर, राकेश साहू बालमुकुंद कलिहारी, टेशू राम साहू, पलटी राम साहू, भूनेश्वर साहू सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्रेरक तामेश्वरी साहू ने किया मितानिनों का स्वागत ग्राम पंचायत सदस्य श्रीमती नमेश्वरी बांधव, अनिता साहू द्वारा किया गया l

You cannot copy content of this page