नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर सात दिवसीय विशेष शिविर 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक



अर्जुदा:- शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुदा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर ग्राम पंचायत खुरसुनी में शासकीय प्राथमिक शाला भवन में 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि योगेश्वर साहू संरपच खुरसुनी होंगी। अध्यक्षता डॉ सोमाली गुप्ता प्राचार्य शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय ने की। विशिष्ट अतिथि सूर्यकांत गजेन्द्र अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा श्री किशोर कुमार टंडन कार्यक्रम अधिकारी रासेयो होंगे।

You cannot copy content of this page