DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ज/सांकरा में डीईओ ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों की तैयारी से अधिकारी देख हुई प्रसन्न

बालोद– शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोहिनी यादव द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा, ब्लॉक-बालोद में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षिक, प्रशासनिक एवं प्रयोगशाला संबंधी गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए। विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. एल. गौतम ने विद्यालय की प्रगति व आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की। रसायन शास्त्र प्रयोगशाला के निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से विषय एवं प्रायोगिक कार्य से जुड़े कई प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने सभी प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए, जिससे वे अत्यंत प्रसन्न हुईं और उनकी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि
“सभी विद्यार्थी बहुत अच्छे हैं, लगन से पढ़ाई करें और उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण हों।

” बच्चों से रसायन के प्रैक्टिकल से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे गए, जिनका सभी विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर दिया, जिसे देखकर जिला शिक्षा अधिकारी विशेष रूप से खुश हुईं। इसी दौरान रसायन विषय के व्याख्याता कोमल देशमुख से भी प्रयोगशाला व्यवस्था, प्रायोगिक सामग्री एवं विद्यार्थियों की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने उनके विषय ज्ञान एवं प्रयोगशाला प्रबंधन की सराहना की। निरीक्षण के समय विद्यालय के शिक्षकगण व संकुल समन्वयक बंधु ठाकुर, आई. एल. लेंडिया,टी.आर. ठाकुर अजय शर्मा, विवेक धुर्वे, कोमल देशमुख, हेमलाल जोशी, के. के. गंगासागर, छत्रपाल बघेल, अरविंद जैन, संतराम ठाकुर विजय कुमार सिन्हा, सूर्यकांत साहू, ललिता सोरी, संगीता चन्द्राकर, संगीता सिंह, दुर्गा सिन्हा एवं कल्पना असवारी उपस्थित रहे। निरीक्षण का समापन अधिकारियों द्वारा विद्यालय टीम की प्रशंसा एवं विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

You cannot copy content of this page