DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- बालोद जिले में कोरोना केस 3000 हुआ पार,आज मिले 70 मरीज, देखिये अब कहां तक पहुंचा ग्राफ

बालोद। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला बालोद ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है। आज भी जिले भर में कोरोना के आंकड़ों में तेजी देखने को मिली। आज किसी की मौत नही हुई है। अब तक मौत की संख्या 17 ही है । पर जिले में कोरोना केस अब 3000 पार हो गया है। कुल 70 मरीज में मिले । जिसमें बालोद में19, डौंडी में 21, डौंडीलोहारा में 10 व गुंडरदेही में 8, गुरूर में 12 मरीज मिले हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा अब 3015 तक पहुंचा है। तो वही कोरोना से मरने वालों की संख्या 17 बताई जा रही है। तो वहीं वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 737है। आज 71 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। घर पर रहकर 313 मरीज उपचार करवा रहे हैं।

You cannot copy content of this page