एलेन्द्र यादव बने फेडरेशन जिलाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख की उपस्थिति में हुआ जिला चुनाव सम्पन्न



बालोद । छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला पदाधिकारियों का चुनाव प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बालोद जिले के जिलाध्यक्ष का चुनाव दिनांक 18/11/2025 दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच ठेठवार भवन बालोद में सम्पन्न हुआ। जिसमे जिले के पांचों ब्लाक अध्यक्षों के साथ साथ समस्त पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे।जिलाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख के प्रांतीय उपाध्यक्ष पद में निर्वाचित होने के पश्चात फेडरेशन में एक व्यक्ति एक पद के नियम के अनुसार नए जिलाध्यक्ष पद के लिए सभी ब्लाक अध्यक्षों के द्वारा संगठन के मुख्य रणनीतिकार,मृदुभाषी,प्रखर वक्ता व मिलनसार स्वभाव के धनी एलेन्द्र यादव को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बालोद का निर्विरोध जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।तत्पश्चात सभी उपस्थित साथियों के द्वारा गुलाल, फूल-मालाएं पहनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। पहली बार जिलाध्यक्ष के पद पर सुशोभित हुए एलेन्द्र यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संगठन है, और यहां 3 वर्षों के लिए लोकतांत्रिक प्रणाली से ब्लॉक,जिला व प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न होता है।और सभी टीम भावना के साथ मिलकर काम करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं और छोटी बड़ी समस्या को मिलजुल कर सुलझाते व समाधान करते हैं।शिक्षा में नित नए प्रयोग करने के लिए भी हमारा संगठन हमेशा तत्पर रहता है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एलेन्द्र यादव ने कहा कि आज के निर्वाचन में उपस्थित सभी साथियों द्वारा मुझ पर विश्वास बनाए रखने तथा निर्विरोध जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर आप सभी का हृदय से धन्यवाद व आभार। आप सभी ने मुझे सेवा का अवसर प्रदान किया, उसके लिए आप का तहेदिल से धन्यवाद आप सभी के सहयोग से हम बालोद जिले में संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। जिलाध्यक्ष चुनाव में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख द्वारा निर्वाचन के पश्चात जिलाध्यक्ष व सभी ब्लॉक‌ अध्यक्षों को निर्वाचन में शामिल होने व संगठन में मिल जुलकर कार्य करने की बात दोहराई। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख ने बताया कि प्रादेशिक स्तर पर फिलहाल संघ के द्वारा विधिमान्य सदस्य बनाने पर जोर दिया जाएगा, तत्पश्चात आगे जितने भी संगठन स्तर पर चुनाव होंगे उसमें विधिमान्य सदस्य ही अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। साथ ही साथ प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख ने आगे बताया कि अभी हमारे छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा संगठन को मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन का दर्जा दिलाने पर जोर दिया जा रहा है तथा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की मुख्य मांग वेतन विसंगति पर मंत्री स्तरीय चर्चा जारी है तथा वेतन विसंगति का जल्द से जल्द निदान हो जाएगा ऐसी आशा है। जिलाध्यक्ष चुनाव में डौण्डी ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद कोसमार्य, गुरुर ब्लाक अध्यक्ष उमेश साहू, गुण्डरदेही ब्लाक अध्यक्ष छबिलाल साहू, डौण्डीलोहारा ब्लाक अध्यक्ष संभव देवांगन, बालोद ब्लाक अध्यक्ष संदीप दुबे, जिला उपाध्यक्ष एलेन्द्र यादव, जिला सचिव अश्वनी सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेन्द्र, खिलानंद साहू, अनिल दिल्लीवार, हेमंत देशमुख, दुलार कौशिक, गिरवर निर्मलकर, मदन लाल साहू, नंदू राम यादव,लोकेन्द्र यादव, अरविंद गंजीर, अनिल कुमार देवांगन, डामन पटेल, शैलेन्द्र ठाकुर, जागेश्वर पटेल,धनेश यादव,मोहन सिन्हा,खेमंत साहू,एनुका सार्वा, राजकुमार चौरसिया,शिव कुमार चौरके, नकुल एलेन्द्र आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page