DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

1 साल के भीतर ही हुआ 5 लाख का सीसी रोड जर्जर, हादसे भी होने लगे, चिचबोड़ का मामला

बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चिचबोड़ में मेनरोड से एक घर तक जाने वाली सीसी रोड का निर्माण किया गया है। लेकिन अल्प समय में यह सीसी रोड काफी जर्जर हो गई है। इस पर हुए गड्ढे से लोग हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। शुक्रवार को गांव का ही रामदेव साहू इस सीसी रोड से गुजरते समय अपनी बाइक से नीचे गिर गया। जिन्हें काफी चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर पंच डेविड सिन्हा और युवा रूपेश यादव ने उनकी जान बचाई और उनका इलाज करवाया। युवाओं ने कहा कि कम समय में सीसी रोड की यह हालत भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास विभाग के तहत 5 लाख 20 हजार रुपए की लागत से इस सीसी रोड का निर्माण 12 दिसंबर 2024 को पूर्ण हुआ था। अभी सीसी रोड को 1 साल भी पूरे नहीं हुए हैं और कई जगह सीसी रोड धस गई है और गड्ढे हो गए हैं। जो हादसों की वजह बन रही है। पंचायत प्रशासन भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है और ना ही कोई जिम्मेदार अधिकारी झांकने को आ रहे हैं।

You cannot copy content of this page