DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

1 महीने से बह रहा गली में पीने का पानी, पंचायत प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान, लोगों में नाराजगी

बालोद । यह तस्वीर है ग्राम पंचायत कन्नेवाडा के वार्ड 5 की। जहां पर गली में बारिश का नहीं बल्कि पीने का पानी बह रहा है। यहां गली में पाइपलाइन फूटा हुआ है। जिसकी मरम्मत के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। पंचायत प्रशासन 1 महीने से टालमटोल कर रहा है। ना सरपंच आगे आ रहा न स्थानीय पंच । ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई मरम्मत नहीं हो रही है। पीने का पानी गली में व्यर्थ बहता रहता है। पानी का मोल पंचायत प्रतिनिधि नहीं समझ रहे हैं। एक महीना हो गया पाइप फटा हुआ पर मरम्मत के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। उल्टा पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा लोगों को कह दिया जाता है कि वार्ड वासी आपस में चंदा करके खुद मरम्मत करवा ले। इस तरह गैर ज़िम्मेदार तरीके से बात पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा की जा रही है। नल टैक्स अगर पंचायत ले रही है तो कहीं परेशानी आती है तो उसे सुधारने का काम पंचायत का ही है। वार्ड वासियों ने बताया कि महीने के ₹50 नल का बिल हम पटाते हैं। पर पानी की सुविधा सही ढंग से मिल नहीं रही है। पाइप फटे होने से नलों में कई बार गंदा पानी आता है, ऊपर से गली में कीचड़ अलग रहता है।

You cannot copy content of this page