बालोद -स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष नेता के माध्यम से ज्वलंत समस्याओं पर विचार उत्तेजक प्रश्नों का प्रदर्शन करते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युवा सांसद प्रतियोगिता 2025 का थीम विकसित भारत युवा सांसद विषय पर छात्रों ने संसदीय कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये। युवा संसद में उठाए गए मुद्दे कल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय सुरक्षा ,सामाजिक न्याय, सामाजिक सुधार, सांप्रदायिक सद्भाव, शिक्षा एवं चिकित्सा आदि पर केंद्रित किया जा सकते हैं। प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने बताया कि युवा संसद प्रतियोगिता का उद्देश्य लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ अनुशासन का स्वस्थ आचरण एवं दूसरों के विचार के प्रति सहिष्णुता और छात्र समुदाय को सांसद कार्यवाही से परिचित कराना है।ताकि उनमें नेतृत्व कौशल एवं जागरूक नागरिकता की भावना विकसित की जा सके ।इसमें कक्षा 9वी से 11वीं के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है।

इस प्रतियोगिता में 55 छात्र छात्राओं ने 55 मिनट तक अपनी प्रस्तुति दी।अध्यक्ष माधुरी साहू ने सभा का संचालन किया। महासचिव लीना, प्रधानमंत्री योगांत देशमुख, विपक्षी नेता बालकृष्ण, उद्योग मंत्री भूपेश, मानव संसाधन विकास मंत्री लक्ष्मी साहू, वित्त मंत्री लक्ष्य देवांगन,खाद्य एवं कृषि मंत्री अनुराग शर्मा ,कोयला मंत्री काव्यांश, पेट्रोल मंत्री दीपांशु, खेल एवं युवा मंत्री ओरीना ,गृह मंत्री नम्रता यादव ने अपने पद पर आसीन होकर विभाग की समुचित जानकारी दी। इस सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल शामिल होता है जिसमें सदस्य मंत्री से प्रश्न पूछते हैं तथा तय किए गए विषयों पर बहस होती है। प्रतियोगिता में लेखराम साहू एपीसी,नोडल प्रभारी पीआर ठाकुर तथा निर्णायक एस बेक,आर काटेंद्र एवं मार्गदर्शक शिक्षक उपस्थित रहे। स्टाफ के शिक्षकों आरएस देशमुख,एस आर चुरेंद्र,टी एस मंडावी,हरिश्चंद्र पटेल,भागवत साहू, महेंद्र पटेल, डीपी सिंन्हा, रोमेंद्र देवांगन ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की।
