DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिला में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक ई एवं टी संवर्ग का काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति प्रक्रिया सम्पन्न

बालोद। 17 नवम्बर 2025 को विवेकानंद सभागार कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक ई संवर्ग के 10 एवं टी संवर्ग के 27 सहायक शिक्षकों(एल. बी) का पदोन्नति हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पदोन्नत सहायक शिक्षक/शिक्षिकाओं (एल .बी)ने निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्राथमिकता क्रम के आधार पर जिले में रिक्त पद प्रधान पाठक के पदो को काउंसलिंग के माध्यम से शाला का चयन कर पदस्थापना हेतु सहमति पत्र प्रस्तुत किए। समस्त प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी की उपस्थिति में राज्य शासन स्कूली शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराई गई। जिला शिक्षा अधिकारी बालोद के द्वारा समस्त पदोन्नत प्रधान पाठकों को बधाई संप्रेषित करते हुए कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए बेहतर परीक्षा परिणाम एवं शिक्षा में गुणवत्तालाने हेतु प्रेरित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किए।

You cannot copy content of this page