DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडीलोहारा के विभिन्न मार्गों की सुदृढ़ीकरण के लिए विधायक अनिला भेड़िया ने उपमुख्यमंत्री से की मांग, मिला ठोस आश्वासन

बालोद। 2.0 अमृत मिशन जलप्रदाय योजना नगर पंचायत डौंडीलोहारा भूमिपूजन एवं अकाल चौक लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री का मंच से अध्यक्षता करते हुए विधायक अनिला भेड़िया ने मार्ग सुदृढ़ीकरण की जनमानस के बीच मांग रखी। स्थानीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने नगर पंचायत डौंडीलोहारा में आए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से प्रमुखता के साथ मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ी करण करने की मांग रखी। जिसमें माटरी से हितेकसा पहुंच मार्ग सुदृढ़ीकरण , खोलझर मुख्य मार्ग से गांधीनगर पहुंच मार्ग सुदृढ़ीकरण , मस्जिद चौक डौंडीलोहारा से धनगांव मार्ग सुदृढ़ीकरण और संबलपुर डौंडीलोहारा विश्रामगृह का विस्तारीकरण कार्य को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सामने प्रमुखता के साथ रखी गई । जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया की मांग को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए अति शीघ्र बजट में राशि उपलब्ध होगी तो तत्काल स्वीकृति प्रदान करने और उपलब्ध नहीं होगी तो बजट में प्रावधान करते हुए स्वीकृति प्रदान करने की बात कहते हुए विधायक को भरोसा दिलाया है। इस दौरान विधायक के साथ प्रदेश प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू, जिला प्रतिनिधि हस्तीमल सांखला और नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि गोपी साहू के साथ भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में आए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page