DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संविधान द्वारा प्रदत्त वोट के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी तत्पर है : चंद्रेश हिरवानी

बालोद। मंगलवार को राजीव भवन बालोद में विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) को लेकर ब्लाक कमेटी बालोद शहर की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त वोट के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी तत्पर है और हम सभी कार्यकर्ता इस प्रक्रिया में मतदाताओं की हरसंभव सहायता करेंगे, बड़े नेताओं को भी अपने अपने बूथ का प्रभार दिया जाएगा। पूर्व पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर पहुंचें और बीएलओ के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी का इन्यूमेरेशन फॉर्म जमा हो। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू ने जानकारी दी कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार राजीव भवन में “वार रूम ” बनाया गया है जिसके नंबर 8586075556, 8719085392, 7898608177, 8120749179 है। इन नंबरों में कॉल कर मतदाता 2003 की सूची में नाम खोजने सहायता प्राप्त कर सकते हैं। एक व्यक्ति एक वोट लोकतंत्र का आधार है और हमें इसकी मजबूती के लिए काम करना है। बैठक में अनिल यादव, कसीमुद्दीन कुरैशी, विनोद शर्मा, सुनील मालेकर, निर्देश पटेल, सत्यम जैन, नारायण साहू, शंभू साहू, ललित कांवरे, शाहनवाज़ खान, गिरीश यादव, भगवती सोनकर, कमल टुवानी, वीरेन्द्र साहू, भोला नेताम सहित बीएलए उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page