माता कर्मा कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय गुण्डरदेही रासेयो शिविर प्रारंभ



अंडा। राष्ट्रीय सेवा योजना माता कर्मा महाविद्यालय गुंडरदेही सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम सिरसिदा विकासखंड गुंडरदेही जिला बालोद में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पर आयोजित की जाती है जो युवाओं में शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा राष्ट्र निर्माण और समूचे समाज की सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध किया जाता है जिसके उद‌घाटन सत्र में मुख्य अतिथि की आसंदी पर विराजमान पुरुषोत्तम चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही, अध्यक्षता एम एल देशमुख प्राचार्य माता कर्मा महाविद्यालय गुंडरदेही, विशेष अतिथि सरस्वती चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत सिरसिदा,दामिनी चंद्राकर उपसरपंच ग्राम पंचायत सिरसिदा, इंद्रजीत चंद्राकर, आलोक चंद्राकर, जी. आर.शर्मा, कुलदीप साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल ओटेबंद, लीना देवांगन प्राचार्य शा. पूर्व माध्य.शाला सिरसिदा एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्देश्य छात्रों को जीवन में सामाजिक मूल्यों के साथ साथ व्यक्तित्व के विकास के लिए आयोजित किया जाता है जिसमें सात दिवसीय तक छत्तीसगढ़ शासन राष्ट्रीय सेवा प्रकोष्ठ की योजना नशा मुक्त युवा थीम की गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें स्वच्छता, शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एवं नारी सशक्ति पर प्रोत्साहन दिया जाएगा, इस कार्यक्रम के आयोजन पर ग्राम के प्रमुख कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से ग्राम जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और इस दल के साथ जागरूक करने के लिए लोगों के बीच सात दिन तक हम भी कार्य करेंगे, कार्यक्रम का प्रारंभ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार महा नदी हे अपार से हुआ और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजन में संचालन संजय शुक्ला वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी
अधिकारी आभार व्यक्त रुद्रप्रताप साहू ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी घनश्याम साहू वरिष्ठ स्वयंसेवक कौशल गजेंद्र,नीतीश राज,रुचि देशमुख, रुद्र प्रताप साहू एवं समस्त स्वयंसेवक सेवकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page