DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वीर नारायण सिंह चौक से डौण्डी मार्ग पर खतरनाक गड्ढा युवाओं ने पाटा

युवा नेता राहुल शर्मा के नेतृत्व में युवा आए सामने

शेखर गुप्ता, दल्लीराजहरा । नगर के मुख्य मार्ग स्थिति पुराना बाजार वीर नारायण सिंह चौक से डौण्डी जाने वाले मार्ग पर पुल पर एक खतरनाक बड़ा गड्ढा हो गया था, जिसके मरम्मत की मांग लगातार की जा रही थी।जिस पर किसी का भी ध्यान नहीं गया था। पीडब्ल्यूडी का भी ध्यान नहीं दिया जिसके चलते कई बार दुर्घटनाएं हुई थीं। लेकिन पुराना बजार युवा साथियों के सहयोग से यह गड्ढा पट गया है।

युवा साथियों का अथक प्रयास

युवा नेता राहुल शर्मा के नेतृत्व में लक्ष्मण साहु, नंकु साहु, विपलव परमेश्वर निषाद, अजय सारथी, अमरदास देवा, नंद सजु यादव, मोहर्रम हुसेन, निखिल हुमन निषाद, रवि यारदा ने अथक प्रयास कर इस गड्ढे को पाटा है। इनके प्रयास से अब इस मार्ग पर यातायात सुरक्षित हो गया है। राहुल शर्मा एवं साथियों ने कहा कि अभी भी झरन मंदिर के आगे माइंस का धुल एकत्र हो के जम गया है, जिसे साफ करने के लिए अनेकों बार निवेदन किया गया है, लेकिन बीएसपी प्रबंधन को फर्क ही नहीं पड़ता है। भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए इसे साफ किया जाना आवश्यक है।

You cannot copy content of this page