निकुम/बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 12 जिलों दुर्ग सहित बालोद, रायपुर,राजनादगांव, खैरागढ़ ,धमतरी, बेमेतरा सहित अन्य जिले से बुनकर संघ के प्रतिनिधि व सदस्य दुर्ग बैठक किए, जिसमें भाजपा सरकार के नई रीति नीति से नाराज होकर जमकर नारे बाजी किया , गौर हो छत्तीसगढ़ शासन के भंडार क्रय नियम 8 तीन में सभी शासकीय विभागों सार्वजनिक उपक्रमों में उपयोग होने वाले वस्त्र एवं रेडीमेड गारमेंट की पूर्ति छत्तीसगढ़ राज्य के बुनकरों द्वारा उत्पादित हथकरघा एवं खादी वस्त्र से ही किया जाने का प्रावधान है हथकरघा वस्तु की आपूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का विकास एवं विपणन सहकारी संघ रायपुर को नोडल एजेंसी अधिकृत किया गया है खादी वस्त्रों की आपूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड को अधिकृत करने के निर्देश दिए गए हैं उपरोक्त एजेंसी शासकीय विभाग में केवल उन्हीं वस्तु का आपूर्ति हेतु निर्मित होता है इस नियम एवं उद्देश्य है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत 17000 बुनकर परिवारों को नियमित रोजगार साधन उपलब्ध हो सके लेकिन भाजपा सरकार बदलते ही नियम उल्टा कर दिया गया। सरकारी विभाग खादी बोर्ड से बाहर के राज्यों से पावर लोम निर्मित वस्तु खरीद रहे हैं। जिससे साफ है कि सरकारी समिति का उद्देश्य पूरी तरह से विफल कर दिया गया है। यह छत्तीसगढ़ के सीधी साधी बुनकर परिवारों की मानो आर्थिक हत्या है, क्योंकि छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग पुलिस विभाग चिकित्सा विभाग वन विभाग स्कूल शिक्षा विभाग जेल विभाग अन्य विभाग को बड़ी मात्रा में वस्त्रों की आवश्यकता होती है उनके पूर्व छत्तीसगढ़ में राज्य हथकरखा विकास एवं वितरण सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के द्वारा निरंतर आपूर्ति मांग उद्देश्य प्राप्त हो रहा था जिससे हथकरघा संघ का संबंध 329 बुनकर सरकारी समितियां के 13500करघो पर शासकीय वस्त्रों के उत्पादन से संबंध 70000 हजार बुनकर परिवार को वस्त्र बुनाई से रोजगार प्राप्त होता था लेकिन भाजपा सरकार आते ही सरकार सिर्फ पचास प्रतिशत काम देगी, तो बुनकर परिवारों को भूखे मरने की नौबत आ जाएगी उन्हें मजबूत में पलायन करना पड़ेगा। वर्तमान में सिर्फ शिक्षा विभाग में गणेश वितरण की पूर्ति कर रहे हैं वही बुनकर संघ प्रमुख लखन देवांगन ने बताया कि बीते 25वर्षों से चल रही आजीविका पर असर पड़ेगा, बुनकर परिवारों को अन्य प्रदेशों में पलायन करना पड़ेगा, गौर हो इसके पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, खादी एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री गजेंद्र यादव को पत्र दिए है फिर अभी तक कुछ नहीं हुआ समय रहते सरकार बुनकर परिवार की मांगों को गंभीरता से लेवे, सभी नाराज बुनकर संघ नहीं तो सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे
छत्तीसगढ़ के हजारों बुनकर परिवार पर आजीविका संकट के विरोध में बैठक में दिखा रोष
