DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोहारा में पहली बार सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह का आयोजन नालेश्वर धाम में हुआ

बालोद। डौंडी लोहारा के इतिहास में सिन्हा समाज द्वारा पहली बार सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह का आयोजन नालेश्वर धाम में किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अशोक सिन्हा क्षेत्राधिकार परिक्षेत्र डौंडी लोहारा एवं स्वजातीय बंधुओ का विशेष योगदान रहा ।सबसे पहले माताओं एवं बहनों के द्वारा बाजे गाजे के साथ विशाल कलश यात्रा नालेश्वर धाम से काली माता मंदिर तक पहुंचने के पश्चात पुनः नालेश्वर धाम पहुंच कर एक सभा के रूप में तब्दील हो गई, और जिसके मुख्य अतिथि लाल नेवेन्द्र सिंह टेकाम (अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी लोहारा ),अध्यक्षता डॉक्टर कंवल सिन्हा ( मंडलेश्वर सिन्हा समाज डौंडी लोहारा) ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में गौकरण सिन्हा (संरक्षक), मोहन सिन्हा (कोषाध्यक्ष) अशोक सिन्हा (क्षेत्राधिकारी ),राजाराम सिन्हा (क्षेत्रीय सचिव) रतिराम सिन्हा (क्षेत्रीत्र कोषाध्यक्ष )सेवक राम सिन्हा, श्री राम गुलाल सिन्हा,नारायण सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा, मूलचंद सिन्हा, के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथ मंडलेश्वर डॉक्टर सिन्हा के द्वारा ध्वजारोहण करने के साथ हुआ और इस बीच राजकीय गीत अरपा पैरी की धुन की प्रस्तुति हुई तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र का पूजन कार्य संपन्न किया अतिथियों का स्वागत पुष्प हार ,गुलदस्ता, अवीर -गुलाल लगाकर किया। शिवचरण सिन्हा, गया सिन्हा, गोविंद सिन्हा द्वारा मुख्य अतिथि व अध्यक्ष महोदय जी को श्रीफल और शाल के साथ सम्मान किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन और संपादन डॉक्टर बी .एल. साहसी( व्याख्याता )ने किया। मुख्य अतिथि के आसंदि पर बोलते हुए टेकाम ने कहा कि -आज कलार समाज की एकता देखते ही बनती है ,कलार समाज हर क्षेत्र में निरंतर उन्नति करता जा रहा है आज राजनीति के हर पहलू में नजर आ रहे हैं। माता बहादुर कलारिन के कारण समाज की पहचान बहुत बढ़ गई है, मैं सहस्त्रबाहु की जयंती के शुभ अवसर पर आप सबको ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं,साथ में आप लोगों की बहु प्रतीक्षित मांग सिन्हा समाज डौंडी लोहारा की रही है मैं उसे पूरा करने की घोषणा करता हूं ,डॉक्टर कंवल सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान रावण अंगद संवाद को बताते हुए सहस्त्रबाहु अर्जुन की गाथा का उल्लेख किया ।इस अवसर पर मदन सिन्हा, गणेश सिन्हा, लिलेन्द्र सिन्हा,महेंद्र जायसवाल, उमेंद सिन्हा( शिक्षक) ग्राम प्रमुख राधेलाल सिन्हा राम सिंह सिन्हा, नंदकुमार सिन्हा, गणेश राम सिन्हा, उमेंद्र सिंह ज्ञात हो कि आज नगर आगमन उप मुख्यमंत्री अरुण साहू जी का हुआ था ।उन्होंने सिन्हा समाज के भवन के लिए 20 लाख रू. देने की घोषणा की ,हमारे समाज की ओर से उसे ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। अंत में आभार प्रदर्शन रामगुलाल सिन्हा मंडल कार्यकारिणी डौंडी लोहारा ने किया।

You cannot copy content of this page