DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाजसेवी राजेश सिन्हा ने बेलमांड में भी दिए प्लास्टिक मुक्त पहल के तहत 200 थाली गिलास, ग्रामीणों से भी भरवाया शपथ पत्र

बालोद। सुप्रसिद्ध कथा वाचक कामता प्रसाद शरण के द्वारा रामचरितमानस गान का कार्यक्रम ग्राम बेलमांड में आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा निवासी ग्राम सिर्राभाटा ब्लॉक गुण्डरदेही द्वारा विगत वर्षों से बालोद जिला के हर एक गांव को प्लास्टिक मुक्त गांव आदर्श गांव के सपना को साकार करते हुए महर्षि मुक्त की क्रीड़ा स्थली बेलमांड के ग्राम विकास समिति को 200 नग स्टील थाली और 200 स्टील गिलास प्रदान किया गया। अब ग्राम बेलमांड में किसी के यहां कोई भी मांगलिक कार्यक्रम हो या मृत्यु भोज का अवसर हो तो सिंगल युज प्लास्टिक के दोना पत्तल का उपयोग नहीं करेंगे। अनावश्यक रूप से होने वाले खर्चों से बचा जा सके इसलिए स्टील के थाली गिलास का उपयोग करेंगें प्लास्टिक के दोना पत्तल डिस्पोजल, जिसके कारण पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है, स्वच्छ जल, शुद्ध वायु, जहरीले भोजन के कारण मानव शरीर कई प्रकार की बीमारियों से लड़ रहा है इनसे बचा जा सके। इस अवसर में समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा के प्रतिनिधि उनके छोटे भाई खिलावन सिन्हा के द्वारा स्टील थाली गिलास का सेट प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में अमृता नंद सिन्हा,बलराम सिन्हा, महेंद्र कुमार साहू ग्रामीण अध्यक्ष, सचिव हरिशंकर, मन्नू लाल साहू, सरपंच श्रीमती चमेली बाई, मिलन कुमार साहू, गोवर्धन साहू, द्वारिका प्रसाद, रोमन मंडावी, दीनबंधु साहू, मुकेश कुमार साहू, धनुष राम ठाकुर, प्रहलाद साहू, घनश्याम, प्रभु राम, तिहारू राम, हरीश दुबे, मनोज कुमार सेन सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्राम विकास समिति से भरवाया गया शपथ पत्र

डिस्पोजल, पतरी, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के लिए बेलमांड के ग्रामीणों ने शपथ पत्र भी भरा है। जिसमें ग्राम विकास समिति के लोगों ने शपथ लिया है कि हम सब समस्त ग्रामवासी अपने गांव को स्वच्छ एवं साफ, स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत बनाने के मिशन में एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु एक कदम स्वच्छता की ओर ले जाने के लिए डिस्पोजल, पतरी, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के लिए शपथ लेते है। इसी कड़ी में राजेश कुमार सिन्हा ने अपनी खुद की राशि में हमारे गांव को दान स्वरूप 200 थाली एवं 200 गिलास उपयोग करने के लिए दिया है और हम इसका उपयोग करेंगे। हम शपय लेते है, कि अब हम लोगों के गांव में कोई डिस्पोजल, पतरी का उपयोग नहीं करेंगे। नियम का उल्लंघन करने पर वह दंड का अधिकारी रहेगा एवं कानू‌नी कार्रवाई किया जा सकता है। राजेश कुमार सिन्हा ‌द्वारा दिया गया थाली गिलास का सही इस्तेमाल करने पर गांव को सम्मानित किया जाएगा। और भविष्य में थाली गिलास जरुरत पड़ने पर राजेश कुमार सिन्हा ‌द्वारा प्रदान किया जाएगा।

You cannot copy content of this page