DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एम्स भुवनेश्वर के कर्मचारियों ने किया छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव और मित्र मिलन समारोह का आयोजन

बालोद। एम्स भुवनेश्वर के कर्मचारियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं छत्तीसगढ़िया मित्र मिलन समारोह मनाया गया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी एम्स भुवनेश्वर के कर्मचारियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं छत्तीसगढ़िया मित्र मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना एवं राजकीय गीत के माध्यम से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के लोकगीतों एवं लोकनाट्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ के संस्कृति को संजोया गया। इस कार्यक्रम को संपन्न बनाने में मुख्य रूप से बालोद जिले से एम्स के नर्सिंग ऑफिसर सूर्यकांत दुबे , डालेंद्र यादव, रूपेश साहू ,भावेश साहू एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page