DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बालोद जिले की महत्वपूर्ण सड़कों के सुदृढीकरण एवं नवीनीकरण कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिकों ने जताया सरकार का आभार

बालोद – बालोद जिले के ग्रामीण संपर्क मार्गों को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं आवागमन हेतु सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) अंतर्गत अत्यंत महत्वपूर्ण सड़कों के सुदृढीकरण (सतह मजबूतीकरण) एवं नवीनीकरण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह स्वीकृति ग्रामीण अंचलों में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा जनमानस को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये हैं वे स्वीकृत सड़कें एवं अनुमानित लागत

  1. कोलिहामार से ठेकवाडीह – 2.60 किमी – अनुमानित लागत ₹62.81 करोड़
  2. बोहारडीह परसूली से खुंदनी – 1.40 किमी – अनुमानित लागत ₹40.81 करोड़
  3. भर्रीटोला से रजही – 1.55 किमी – अनुमानित लागत ₹33.71 करोड़
  4. गुजरा से बोरिद – 2.25 किमी – अनुमानित लागत ₹39.71 करोड़
  5. भर्रीटोला से ढोरीठेमा – 1.62 किमी – अनुमानित लागत ₹28.77 करोड़
  6. मोखा बेलोदी से भुसरेंगा – 2.70 किमी – अनुमानित लागत ₹73.36 करोड़
  7. डगनिया से परसदा – 3.58 किमी – अनुमानित लागत ₹167.83 करोड़
  8. बेलोदी से अरमरीकला – 5.25 किमी – अनुमानित लागत ₹280.23 करोड़
  9. माहुद (ए) एप्रोच रोड – 2.30 किमी – अनुमानित लागत ₹115.00 करोड़
  10. खल्लारी से मुंदेरा (बालोद) – लंबाई व लागत स्वीकृत

इन सभी स्वीकृत कार्यों से बालोद जिले की सड़क संरचना को नई मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों सहित जिला भाजपा बालोद ने व्यक्त किया आभार

जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष तारणि चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, सभी सदस्यों सहित जिला पंचायत बालोद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ शासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रति गहन आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मिली यह बहुमूल्य स्वीकृति बालोद जिले के लोगों के लिए विकास की नई राह प्रशस्त करेगी। ग्रामीण अंचलों में सुदृढ़ सड़क सुविधाएं मिलना जन-जीवन, कृषि परिवहन, उद्योग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।” जिला स्तर के जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय को प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच और ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इससे जिले के हजारों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

भविष्य की दिशा

इन स्वीकृत कार्यों के शीघ्र क्रियान्वयन के बाद बालोद जिले की सड़क कनेक्टिविटी न केवल बेहतर होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी महत्वपूर्ण गति मिलेगी। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोपरि रखते हुए निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएंगे इस कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री द्वैय अरुण साव, विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किए है। आभार व्यक्त करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणि चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, सदस्य गण चुन्नी मानकर, प्रभा नायक, कांति सोनेश्वरी, चंद्रिका गंजीर, मिथलेश नूरेटी, तेज राम साहू ,लक्ष्मी साहू, राजा राम तारम ,मीना साहू, निलिमा श्याम, पूजा साहू, गुलशन चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष गण सरस्वती टेमरिया, खिलावन चंद्राकर, मुकेश कौड़ों, कांति सोनबरसा, सुनीता साहू आदि सम्मिलित है।

You cannot copy content of this page