बालोद। पी एम श्री जगतरा (बालोद) में 28वी बार नेवता भोज का आयोजन हुआ। जहां अनिल कुमार यादव ने अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को न्योता भोज का आयोजन किया। जिसमें दाल,चावल,सब्जी,खीर पुड़ी दी गई। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता ठाकुर ने नेवता भोज कराने वाले का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अभी तक का यह 28 वी बार नेवता भोज है। जिसमें हमारे स्कूल ने सफलता पाई है। जिसका पंजी संधारण भी शाला द्वारा किया गया है। उन्होंने सभी बच्चों के पालकों को प्रेरित किया कि न्यौता भोज किसी भी खुशी पर करवा सकते हैं। इस खुशी के अवसर पर , स्कूल के सहायक शिक्षक श्रीमती अनुपमा चौबे, श्रीमती, अन्नपूर्णा मंडावी श्रीमती पद्मिनी साहू ,रसोईया श्रीमति रामेश्वरी कौशिक ,श्रीमति सुभो यादव उपस्थित थे।
*बेटी के जन्मदिन पर पीएम श्री प्राथमिक शाला जगतरा में 28वी बार नेवता भोज
