DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवारभाट संकुल के अंतर्गत स्कूलों का अवलोकन करने पहुंचे बीआरसीसी शैलेन्द्र पांडेय

बालोद। बीआरसीसी शैलेन्द्र पांडेय द्वारा सोमवार को संकुल देवारभाट प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला देवारभाट,प्राथमिक शाला एवं मध्यामिक शाला परसोदा का अवलोकन किया गया।

जिसमे सभी कक्षा में रेंडम 3 से 8 वी तक के बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी में धारा प्रवाह पढ़ने कहा गया और बच्चों को प्रोत्साहित भी किए शौचालय,कक्षा कक्ष, कीचन की साफ सफाई , किचन गार्डन, पुस्तकालय, मध्यान्ह भोजन कक्ष, बागवानी , मरम्मत योग्य जर्जर भवन, पेयजल व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति , लर्निंग आउटकम , धारा प्रवाह पढ़ने वाले बच्चों की सूची , प्रोग्रेस , रजिस्टर संधारण, शिक्षक डायरी, बच्चों की बैठक व्यवस्था U आकार में हो, अधिगम अक्षमता वाले बच्चों का अलग से समय देकर बच्चों पर ज्यादा फोकस करना, शिक्षा गुणवत्ता के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का पालन करना, नि:शुल्क पाठय पुस्तक की जानकारी एवं निशुल्क गणवेश वितरण की जानकारी ली गई। शाला परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया गया तथा जर्जर भवन में नहीं बैठाने हेतु निर्देशित किया गया। अवलोकन के दौरान प्रधान पाठक श्री सुशील कुमार निर्मल,FLN प्रभारी श्री भूषण लाल सिन्हा, संकुल शैक्षिक समन्वयक लाल रघुवीर सिंह ठाकुर संकुल देवारभाट भी उपस्थित थे।*

You cannot copy content of this page