DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अनूठा उपहार : उपमुख्यमंत्री अरुण साव हुए गदगद, जब डौंडीलोहारा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने भेंट किया उन्हें “गदा” ….

शर्मा निवास में डेढ़ घंटे बिताए, पहुंचे थे पूरी टीम के साथ, मिली करोड़ों की दी सौगात

बालोद/ डौंडीलोहारा। रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बालोद जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत डौंडीलोहारा में अमृत मिशन 2.0 का भूमि पूजन और अटल चौक का लोकार्पण करते हुए करोड़ों की सौगात दी तो वही कार्यक्रम के बाद वे स्थानीय भाजपा मंडल के अध्यक्ष कुसुम शर्मा के निवास में पूरी टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटे समय बिताया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन सहित अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र से आए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और पंचायत के लोगों से मुलाकात की और उनकी मांगों से संबंधित आवेदन भी लिया। गांव की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान को लेकर उन्होंने आश्वासन भी दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अध्यक्ष श्रीमती शर्मा के कार्यों और नेतृत्व की सराहना की। डौंडीलोहारा में उनका आगमन करोड़ की सौगातो भरा रहा। जहां उन्होंने 3 करोड़ 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति नगर पंचायत को दी है। जिसमें से 30 लाख रुपए का श्मशान घाट का काम होना है। 3 करोड़ अन्य विकास कार्यों में खर्च होने हैं। तो वही उपमुख्यमंत्री ने सभी के समक्ष कहा कि मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम अगर बोलेंगे तो उनकी अनुशंसा पर अन्य कार्यों की भी जल्द स्वीकृति दे देंगे। जिस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने उप मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया । उप मुख्यमंत्री के भाजपा मंडल अध्यक्ष के निवास आगमन के दौरान महिलाओं की अधिकतम भीड़ देखने को मिली। जिस पर उपमुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए कहा कि यहां मंडल अध्यक्ष की सक्रियता इस कारण महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। मुलाकात के दौरान विभिन्न गांव से आए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्र की सड़कों की मांगों को लेकर आवेदन दिया गया। जिस पर भी उपमुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति दी। अंत में मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने उपमुख्यमंत्री को आगमन पर आभार जताते हुए “गदा” भेंट की। अनूठा उपहार पाकर उपमुख्यमंत्री भी गदगद हो गए।

महामंत्री यशवंत जैन ने रखी मंत्री के सामने बात, मिलती गई तत्काल दुगुनी स्वीकृति

इस आगमन और मुलाकात के दौरान प्रदेश भाजपा के महामंत्री यशवंत जैन की विशेष भूमिका रही। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के समक्ष डौंडीलोहारा क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आए हुए मांगों को मंत्री के समक्ष एक एक कर रखा । जिस पर उपमुख्यमंत्री ने तत्काल मांगों पर दुगनी स्वीकृति देती दे दी और कहा कि आगे जो भी विकास कार्य करने हो उनसे भी हमें अवगत कराए। इस स्वीकृति पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से प्रदेश भाजपा महामंत्री और बालोद के दिग्गज नेता यशवंत जैन का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके प्रयास से उपमुख्यमंत्री ने हमारी लंबित समस्याओं का चुटकी में समाधान कर दिया और विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। सहजता के साथ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री से मुलाकात भी किया।

इनकी रही मौजूदगी

उप मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला आयुक्त स्काउट गाइड राकेश यादव, राजा दीवान, समाज सेवी जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, होरी लाल रावटे, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेद सिंह टेकाम मंडल, अध्यक्ष कुसुम शर्मा, कांति सोनबरसा, विवेक वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष लता गुप्ता,मंडल महामंत्री सोमेन्द्र देशमुख, दुष्यंत गिरी, गैंद मल भंसाली, जसराज शर्मा, जयलाल मालेकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, पार्षद ममता यादव, ममता शर्मा मनीष झा अरुण उपाध्याय, दिलीप बाफना संदीप भंसाली सुभद्रा ताडेकर रेवती कोलहारी सूर्य कला ठाकूर उतरा धरेन्द शिव कुमार धरमगुडे,महेन्द्र जायसवाल, मंडल कोषाध्यक्ष मोहननिषाद डोमेन्द ज्ञानू राजपूत धर्मेन्द्र निषाद महावीर तातेड़ लीलेन्द सिन्हा जीवराखन कौमार्य, प्रभा नायक पूनम जैन प्यारे लाल निषाद,धिरेन्द्र टांक, हिरेन्द्र गायकवाड, उत्तम मालेकर, तुकाराम साहू निरंजन पटौदी पन्नो साहू प्रीतम साहू बलदाऊ सेन मनोज भंडारी जयेश जैन डोमेन्द देशमुख दीपक थानवी रंजत भंसाली आरती सचेती भगवात साहू सुरेश साहू हिम्मत देशमुख भूषण साहू अनिल पटेल रतन भुषाले भुवन यादव सुरेश देशमुख सुरेश केशरवानी हेमलाल देशलहारा टुमन साहू अजय बाफना राहुल साखला तीरथ यादव थानेश्वर यादव राजू सिन्हा नारायण सिन्हा मनीष राजपूत मुकेश राजपूत शिवनारायण सिन्हा गौकरण सिन्हा मदन ठाकुर माया ठाकुर निखिल लोकेश दुबे रेमन अटल दानी राम साहू आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page