DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या कॉलेज की छात्राओं ने कियामत्स्य पालन केन्द्र सिवनी का शैक्षणिक भ्रमण

बालोद। सोमवार को भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद में प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में प्राणीशास्त्र विभाग के बी.एससी. अंतिम की छात्राओं द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मत्स्य पालन से संबंधित प्रायोगिक ज्ञान, विभिन्न मत्स्य प्रजातियों, मत्स्य उत्पादन तकनीक, पानी की गुणवत्ता तथा आधुनिक मत्स्य पालन व्यवस्थापन के बारे में प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान छात्राओं में मत्स्य पालन केन्द्र बालोद में स्थित विभिन्न मत्स्य तालाबों, हैचरी ईकाई, फिंगरलिंग उत्पादन, फिट प्रबंधन, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा मत्स्य स्वास्थ्य प्रबंधन से संबंधित प्रक्रियाओं का अवलोकन किया तथा मत्स्य विभाग के विशेषज्ञों श्रीमती भुनेश्वरी उसेंडी सहायक मत्स्य अधिकारी, सुश्री नितिका सिंह मत्स्य निरीक्षक एवं श्री मितांशु यादव मत्स्य निरीक्षक द्वारा छात्राओं को मत्स्य पालन की नवीन तकनीकों आर्थिक महत्व रोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं को पाठ्यक्रम से आधारित अध्यायों की बेहतर समझ प्राप्त हुई तथा व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि हुई। इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ. दीपाली एवं मत्स्य पालन के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त शैक्षणिक भ्रमण में श्री विनोद कुमार साहू अतिथि व्याख्याता (रसायन विभाग) एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही ।

You cannot copy content of this page