DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बालोद जिले में विकास कार्यों के लिए 85 करोड़ की सौगात दी

बालोद। बालोद एवं लोहारा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने एवं अटलबिहारी के प्रतिमा अनावरण के अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं नगरी निकायों के अध्यक्षों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों की मांग पर बालोद शहर सहित अन्य विकास कार्यों के विभिन्न कार्यों के लिए बालोद नगर में चार करोड, तांदुला पुल से एसपी निवास तक डिवाइडर एवं लाइटिंग कार्य के लिए लगभग 5.88 करोड़ एवं, जगन्नाथपुर से परसोदा पापरा सड़क मार्ग पर 6 किलोमीटर डामरीकरण रोड लागत लगभग 7 करोड, बालोद से लोहारा रोड 19 कि मी मीटर उन्नीकरण लागत लगभग 13 करोड़, , लोहारा नगर पंचायत को 3 करोड़, दल्ली राजहरा नगर पालिका को 3 करोड़, डौंडी और चिकलाकसा को 2- 2 करोड, विकास कार्यों के लिए एवं राजहरा मुक्तिधाम के लिए 50 लाख,डौंडी मुक्ति धाम के लिए 20 लाख, लोहारा मुक्ति धाम के लिए 30 लाख के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। इस प्रकार लगभग कुल लगभग 83 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ नेता राकेश यादव जिला महामंत्री राकेश यादव छोटू सौरभ लूनिया, शाहिद खान प्रतिभा चौधरी,कमलेश सोनी तोरण साहू पिंटू दुबे ,निवेंद्र सिंह टेकाम, कुंती देवांगन, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, अमित चोपड़ा, कुसुम शर्मा,मनीष झा आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। इस क्रम में बालोद शहर में डिवाइडर एवं लाइटिंग के लिए 5 करोड़ 88 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने पर सभी भाजपाइयों और नगरवासियों ने आभार जताया।

You cannot copy content of this page