DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डूड़िया में हुआ “भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती एवं मिलन समारोह

बालोद। ग्राम डुडिया में छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज तहसील इकाई अर्जुंदा द्वारा आयोजित “भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती एवं मिलन समारोह ” में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की छायाचित्र पर फूलमाला अर्पित कर पूजा अर्चना कर समाज एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारे समाज को मजबूत बनाने और आपसी सहयोग व सामंजस्य बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। हमारी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करते हुए युवा पीढ़ी को प्रेरित करना आवश्यक है।डड़सेना समाज द्वारा मिलन समारोह का आयोजन बहुत अच्छा प्रयास है सामाजिक एकता बहुत जरूरी है। समाज मे सभी बराबर होते हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। संगठित समाज से सिर्फ समाज को ही फायदा नहीं होता बल्कि समाज के साथ-साथ देश भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ता है। समाज प्रमुखों से सभी को शिक्षा का महत्व समझते हुए शिक्षा से जोड़ने की अपील की। इस अवसर पर चमन सिन्हा जिला अध्यक्ष डड़सेना कलार समाज, प्रणेश जैन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, हरीश चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, श्रीमती ललिता भूआर्य सदस्य जनपद पंचायत, श्रीमती आमीन साहू सरपंच ,अशोक गजेंद्र , दिनेश सिन्हा , रोशन सिन्हा , सूर्यकांत गजेंद्र अंगिरा प्रसाद सिन्हा जी, गन्नू राम सिन्हा एवं समाज के पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या कलार समाज एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page