बालोद। बालोद जिला के आदिवासी विकासखण्ड डौण्डी ग्राम चिखली की प्राची पोर्ते पिता नरेश पोर्ते छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। 21 से 26 नवंबर तक आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में यह प्रतियोगिता सम्पन्न होगी। प्राची पोर्ते रानी दुर्गावती फुटबॉल क्लब चिखली की पूर्व खिलाड़ी हैं और फुटबॉल की बेसिक जानकारी चन्द्रशेखर पवार से प्राप्त की है। वर्तमान में यह खेल अकादमी रायपुर में फुटबाल की एनआईएस कोच सरिता कुजुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। प्राची 2022 जब सातवीं में थी तब से फुटबाल का प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अब तक स्कूल स्टेट 4 और 2 स्कूल नेशनल खेल चुकी है। इसी वर्ष 2025 मे प्राची खेल अकादमी में चयनित हुई है और अपने कोच के कुशल मार्गदर्शन में अपने खेल कौशल का विस्तार कर रही है। यह निवेदिता सेजेस रायपुर में कक्षा 10 वी में अध्ययनरत हैं। पिता पेशे से दुकान में सेल्समेन का काम करते हैं और प्राची को खेल में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। जिस जगह पर नरेश काम करते हैं उनके दुकान मालिक भी समय समय पर प्राची की हर सम्भव मदद करते हैं। प्राची का चयन कोरबा में हुए इन्टरस्टेट चैंपियन शीप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। प्राची मेन स्टापर के पोजिशन पर खेलती है और अपने टीम के लिए मजबूत पिलर का कार्य करती है। इनके चयन से रानी दुर्गावती फुटबॉल क्लब चिखली के खिलाड़ी अत्यधिक प्रसन्न हैं। प्राची की छत्तीसगढ़ टीम में चयन होने पर जिलाधीश बालोद, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, जिला खेल अधिकारी चन्द्रकान्त कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग किशोर मेहरा, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार चतुर्वेदी, सीईओ जनपद डौण्डी डीडी मण्डले,फुटबाल जिला संघ अध्यक्ष सौरभ लुनिया, सपन जेना जिला खेल समन्वयक ने हर्ष जताया। जिनके मार्गदर्शन में बच्चे आगे बढ़ते रहे हैं। इस उपलब्धि पर विनीता सैनी प्राचार्य चिखली, रम्हऊ राम सरपंच चिखली, टामिन साहु, संजय ठाकुर, रोजर हसीन तिर्की , मधुबन जनरल स्टोर दल्लीराजहरा , चिखली स्टाफ व चिखली के खेल प्रेमी, ग्रामीणों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
आदिवासी ब्लाक की आदिवासी बाला ने बढ़ाया मान , जूनियर ओपन नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए छत्तीसगढ़ टीम के लिए हुई चयनित
