DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हार्दिक कबड्डी क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय कबड्डी का शुभारम्भ

बालोद। 15 नवम्बर शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड.के प्रांगण में हार्दिक कबड्डी क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय कब्बडी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ शनिवार 15 नवम्बर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू , जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया , विशेष अतिथि श्रीमती नूतन उइके , सरपंच श्री तेजप्रकाश मंडावी , पूर्व जनपद सदस्य हरिश्चंद्र साहू , उपसरपंच श्रीमती खिलेश्वरी साहू , पूर्व सरपंच श्री गंगा प्रसाद साहू , सेवा निर्वित्त पी टी आई शिक्षक जीवन लाल साहू , पंच श्रीमती ठाकुर के सानिध्य में दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता की आसंदी पर विराजमान तोमन साहू एवं सरस्वती टेमरिया ने खेल को बढ़ावा देने के लिए शिशु मंदिर के बगल के मैदान को समतलीकरण मुरम डला कर एवं पर्याप्त मेट देने की घोषणा किये। सभी आयोजन समिति एवं बच्चों ने सबको धन्यवाद प्रेषित किये ।

You cannot copy content of this page