DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर में हुआ बाल मेला का सुंदर आयोजन, बच्चों ने बनाए व्यंजन, खेलकूद में भी लिया हिस्सा

बालोदबालोद ब्लाक के ग्राम जगन्नाथपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शनिवार को कक्षा अरुण से लेकर अष्टम तक के बच्चों के बीच बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग व्यंजन जैसे पुड़ी, भजिया, भेल, पुलाव,गुपचुप, हलवा आदि बनाकर बाल मेला में स्टाल लगाया गया था।

जिसका पालकों ने अवलोकन कर खरीददारी भी की। तो वहीं छोटे बच्चों के बीच विभिन्न खेलकूद के कार्यक्रम हुए। सिद्धि विनायक शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुभाष हरदेल, सचिव खिलानंद गिलहरा और प्रधानाचार्य ताराचंद साहू के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में पालकों की भागीदारी रही। इस दौरान बच्चों के बीच दौड़, कुर्सी दौड़, मेंढक दौड़, आलू दौड़, गोली चम्मच, फुगड़ी,बोरा दौड़, सुई धागा आदि प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पालकों में वर्षा ठाकुर, गायत्री देशमुख, ऋतु विश्वकर्मा, रानी पटेल, भारती देशमुख, देवा साहू, द्रोपती विश्वकर्मा, पिंकी साहू, दामिनी साहू, प्रमिला बंजारे, टिकेश्वरी पटेल, तारिणी साहू, लता पटेल , तुलसी देशमुख, रबिया खान, अश्वनी यादव, दीपक यादव, राम प्रसाद साहू, सविता साहू, पद्मिनी पटेल, खिलेश्वरी साहू, यशवंत देशमुख, ज्योति बघेल, रितु साहू, शांति साहू सहित अन्य मौजूद रहे। आयोजन को संपन्न कराने में प्रमुख रूप से ख़ेमिन साहू, रेख लाल देशमुख, धनंजय साहू, लक्ष्मी साहू, भावना सुनहरे, रीना देशलहरे, चैन कुमारी नेताम, माधुरी यादव, त्रिवेणी दुबे, किरण यादव, हरीश साहू, नुमेश्वरी विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page