DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बरहीपारा में FLN मेला एवं बाल दिवस संपन्न

बालोद– शा.प्रा.शाला-बरहीपारा में SCERT समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय FLN मेला 2025 करके देखबो,सीख के रहिबो एवं बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी विषयो के स्टाल स्वयं बच्चों द्वारा संचालित किया गया। FLN मेला का उद्देश्य निपुण भारत के 100%आधारभूत साक्षारता और संख्यात्मकता के लक्ष्यों को साकार करना है। हर बच्चा सीख सकता है और आगे बढ़ सकता है के लक्ष्यों को साकार करने के लिए स्वयं सीखने वाले गतिविधियों का स्टाल लगाए गए। शिक्षिका पुष्पलता साहू ने बच्चों को FLN के साथ ही बाल दिवस के बारे मे भी जानकारी दिया। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें चैतन्य कुमार प्रथम एवं कुमारी द्रोणा द्वितीय रही। प्रथम द्वितीय आने वाले बच्चों को शिक्षिका पुष्पलता साहू ने कापी पेन भेंट कर पुरस्कृत किया।

You cannot copy content of this page