बाल दिवस के पर संकुल पथराटोला के सभी शालाओं में हुए विविध आयोजन



बालोद – 14 नवम्बर शुक्रवार को बाल दिवस के मौके पर संकुल केंद्र पथराटोला अंतर्गत समस्त प्राथमिक शालाओं में एफ़ एल एन मेला व एवं अन्य संस्थाओं में विज्ञान गणित मॉडल प्रदर्शनी आयोजन किया गया। इस मौके पर एफ़ एल एन प्रभारी शिक्षको ने संयुक्त रूप से बताया कि प्राथमिक शालाओं में एफ़ एल एन मेला के तहत “करके देखबो ,सिख के रहिबो” थीम पर आधारित मेला आयोजित किया गया। जिसमे एक अवधारणा एक स्टाल ,बच्चो को स्वयं से सीखने आधारित गतिविधि कराया गया। समस्त स्टाल के प्रभारी सम्बंधित कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थी थे, जिन्होंने प्रतिभागी बच्चों का पंजीयन व हिंदी,गणित,अंग्रेजी व अन्य विषय आधारित गतिविधियों के बारे में बताए व अधिकांश बच्चे स्वयं से गतिविधि कर सीखने का प्रयास किया।


एफ़ एल एन के चार खण्डीय रुप रेखा पर आधारित गतिविधि- अक्षर पहचान, जादू की पोटली,शब्द निर्माण, स्थानीय मांन, बॉडी पार्ट्स, जोड़ना घटाना, अंकों का ज्ञान इत्यादि पर स्टॉल लगाया गया। उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों व पालको ने समस्त स्टॉल व प्रदर्शनी का अवलोकन कर गतिविधियों को सराहा। यह आयोजन संकुल प्रभारी व संकुल समन्वयक महेश कुमार के मार्गदर्शन एवं पवन यादव, जेलेन्द्र रामटेके ओमप्रकाश सोयाम के सहयोग से सम्पन्न हुआ जिसमें समस्त स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page