DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला सिंघोला में हुआ एफ़ एल एन मेला

बालोद – 14 नवम्बर शुक्रवार को बाल दिवस के मौके पर दुरस्थ वनांचल प्राथमिक शाला सिंघोला में एफ़ एल एन मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर एफ़ एल एन व बालवाड़ी प्रभारी शिक्षक राम अवतार नेताम ने बताया कि “करके देखबो ,सिख के रहिबो” थीम पर आधारित मेला आयोजित किया गया है। जिसमे एक अवधारणा एक स्टाल ,बच्चो को स्वयं से सीखने आधारित गतिविधि कराया गया। समस्त स्टाल के प्रभारी सम्बंधित कक्षा 1 से 3 एवं बालवाड़ी के विद्यार्थी थे, जिन्होंने प्रतिभागी बच्चों का पंजीयन व हिंदी,गणित,अंग्रेजी व अन्य विषय आधारित गतिविधियों के बारे में बताए व अधिकांश बच्चे स्वयं से गतिविधि कर सीखने का प्रयास किया। एफ़ एल एन के चार खण्डीय रुप रेखा पर आधारित गतिविधि- अक्षर पहचान, जादू की पोटली,शब्द निर्माण, स्थानीय मांन, बॉडी पार्ट्स, जोड़ना घटाना, अंकों का ज्ञान इत्यादि पर स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत डौंडी के उपाध्यक्ष भोला राम नेताम ने बच्चो को बधाई देते हुए करके सीखने के लिए प्रेरित किया एवं गणमान्य नागरिकों व पालको ने समस्त स्टॉल व प्रदर्शनी का अवलोकन कर गतिविधियों को सराहा।

इस आयोजन में प्रधान पाठक मनभावन साहू, रामअवतार नेताम,अध्यक्ष टिका राम यादव ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुर्गेश्वरी कुरेटी ,तामेश्वरी दर्रो, डी के सिंह, डी पी देशमुख, संकुल समन्वयक सीमांचल मुनी सहित समस्त स्कूली बच्चे पालक व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page