DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बूथ लेवल में प्रत्येक घर एवं हर मतदाता तक पहुंचकर अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे कांग्रेसी

बालोद- ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा का बैठक विधायक कार्यालय में सम्पन्न हुआ। SIR ब्लाक प्रभारी श्री कृष्णा दुबे ने सभी कांग्रेसजनों को बूथ लेवल में प्रत्येक घर एवं हर मतदाता तक पहुंचकर अपनी सहभागिता प्रदान करने का आव्हान किया। विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वोटर की पहचान और नागरिकता की पहचान कैसे करना है,साथ ही 2003 की वोटर लिस्ट से लिंक करके नए मतदाता और महिलाओं को उनके मायके से दस्तावेज मंगाकर BLO को उपलब्ध कराना होगा,प्रत्येक BLO के पास 2003 की वोटर लिस्ट एवं निर्वाचन आयोग के वेबसाइट में उपलब्ध है। दस्तावेज 13 प्रकार का सूचीबद्ध है, जिसमे से कोई एक देना है। ब्लाक संगठन के साथ समस्त मंडल/सेक्टर,बूथ अध्यक्ष एवं BLA को मुस्तैदी से काम करते हुए SIR प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने ना पाए,ये सुनिश्चित करने का आव्हान किया। अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा श्री संतु राम पटेल ने SIR के लिए प्रत्येक बूथ में BLA के नियुक्ति के संबंध में अवगत कराया। बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती मीना उमाशंकर साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, गुलशन चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत बालोद ,अनुभव शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, हरीश चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, जैताराम ठाकुर सदस्य जनपद पंचायत, राजू देवांगन पार्षद, वंदना पारख पार्षद, अजय ठाकुर पार्षद, मंगल राम साहू , सागर साहू, द्वारिका प्रसाद देशमुख , रेवाराम सिन्हा, हरिशंकर साहू , चुकेश्वर साहू , योगेश साहू , कुलेश्वर देशमुख , राजा रामचंद्राकार , ऋषि बांडे , शैलेंद्र देशमुख, दिलीप देशलहरा, विकास जोशी , मुरली यादव , चित्रांश , मनीष टंडन , केदार देशमुख, राजेश साहू , सितेंद्र चंद्राकर, दिनेश ठाकुर, मनोज कुमार यादव, हर सेवक सिन्हा , घनी राम जोशी , विजय कुमार , हेमंत कुमार तारम , भेषराज साहू , नोकेश कुमार ठाकुर, मदन लाल मंडावी, विनोद कुमार साहू , डोमन लाल मरकाम, डोमन लाल कंवर, टेमन देशमुख, ओंकार प्रसाद ठाकुर, सुरेंद्र कुमार ठाकुर, बसंत कुमार ठाकुर, महेंद्र कुमार रवि , जीवन लाल यादव , युगल किशोर सिन्हा, राजेश नेताम, परसराम निषाद, प्रताप सिंह देशमुख, पूरनलाल निषाद , दुष्यंत कुमार ,कृष्ण कुमार साहू, भूपेंद्र कुमार देशमुख, शब्बीर अंसारी गिरधर देवानंद , ढालू विश्वक, नरेंद्र यादव नूतन कुमार सिन्हा , भोलाराम देवांगन सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं BLA उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page