DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

14 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना में बाल मेला का आयोजन सम्पन्न

बालोद।पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधान मंत्री के जयंती के याद में शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक, माध्यमिक, उ. मा. वि. घीना में संयुक्त रूप से उ. मा. वि. घीना के प्रांगण में भव्य बाल मेला का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन पंडित नेहरू के दिव्य छवि पर पुष्प भेंट कर तथा दिप प्रज्वलित कर शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री इंद्र कुमार पटेल के कर कमलों सम्पन्न हुआ। प्राथमिक, माध्यमिक, व उ. मा.वि. के विद्यार्थियों द्वारा स्टाल लगाकर विभिन्न व्यंजन बनाये गये। समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा पूरे स्टाल का निरीक्षण कर उन्हें सम्मानित करने हेतु आंकलन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। माध्यमिक हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री स्तर के अलग अलग खेलो की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में शाला विकास समिति के सदस्यों का भी आगमन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पटेल श्री डालचंद जैन , लगन तारम, श्रीमती तरीका तारम, निर्मला तारम तथा अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। उपस्थित नागरिकों को विद्यालय प्राचार्य श्री एल के तारेंद्र ने आभार व्यक्त किया। तथा नेहरू जी के योगदान को उदबोधन में रखे। अंत में खेल प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले बच्चों को पुरुष्कार वितरण कर सम्मानित किये।

You cannot copy content of this page