DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय प्राथमिक शाला लमती में मनाया गया FLN मेला व बाल दिवस

बालोद– बाल दिवस के शुभ अवसर पर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला लमती में FLN (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) मेला का आयोजन किया गया। जिसका थीम था “करके देखबो सीख के रहिबो “जिसके अंतर्गत हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषयों का टीएलएम आधारित स्टॉल लगाया गया था। स्टाल प्रभारी चौथी एवं पांचवी के बच्चों को बनाया गया था। इस FLN मेला का मुख्य उद्देश्य कक्षा पहली, दूसरी एवं तीसरी के बच्चों का हिंदी विषय में स्तर अनुरूप बुनियादी शिक्षा प्राप्त करना एवं गणित विषय में स्तर अनुरूप संख्या ज्ञान प्राप्त करना था।

जिसमें बच्चे उत्साहित होकर स्वयं सभी स्टालों में जाकर प्रदर्शित सहायक सामग्रियों के माध्यम से गतिविधियां करके सीखते गए और अपनी समझ को मजबूत बनाते गए। जिससे बच्चों ने बहुत अच्छी ढंग से “करके देखबो सीख के रहिबो” थीम को पुरा करते नजर आये है। इस FLN मेला में संस्था में पदस्थ प्रधानपाठक भगवती प्रसाद आमदो, सहायक शिक्षक चूड़ामणी ठाकुर आयोजक रहे। शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण एवं पालकगण प्रत्यक्षदर्शी एवं सहभागी रहे।

You cannot copy content of this page