DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोडा स्कूल प्रांगण में वंदे मातरम की रजत जयंती का हुआ आयोजन

बालोद– वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा के प्रांगण में वंदे मातरम की रजत जयंती का आयोजन अजय मुखर्जी (प्राचार्य )के संरक्षण तथा घनश्याम पटेल व्याख्याता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान यशस्वी शर्मा, मीनाक्षी, चंद्रमुखी ,ट्वेल्थ कक्षा के छात्राओं ,साथ में सहपाठियों के द्वारा वंदे मातरम की शानदार गीत की प्रस्तुति की गई ।इस अवसर पर वाय. एस.मरकाम( वरिष्ठ व्याख्याता) ने कहा कि आज पूरा देश वंदे मातरम की रजत जयंती मना रहा है ,हमारे विद्यालय परिवार की ओर से भव्य रूप से वंदे मातरम जयंती मनाई जा रही है मैं, इस अवसर पर सबको ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं ।अजय मुखर्जी प्राचार्य ने कहा कि -वंदे मातरम शब्द से ही देशभक्त की अभिव्यक्ति होती है ,मैं समस्त विद्यालय परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। साथ में आप सबकी उज्जवल भविष्य कामना करता हूँ ।डॉक्टर बी .एल. साहसी (व्याख्याता )ने कहा कि– वंदे मातरम में माता की ललकार- देशभक्ति को जागृत करता है इस शब्द को सुनकर ही देशभक्त में ऊर्जा का संचार हो जाता है , इस शब्द का उच्चारण हर भारतीय को हमेशा करते रहना चाहिए ,शाला परिवार की ओर से समस्त स्टाफ जिन में जे.पी.बांधव( व्याख्याता) हेमेंद्र साहू( व्याख्याता) त्रिजला ठाकुर मैडम, मुक्ति मैडम ,खगेश ठाकुर कलर्क , कुशल देवदास आदि उपस्थित थे ,और अंत में आभार प्रदर्शन सी. जी. पटेल व्याख्याता ने  किया।

You cannot copy content of this page