DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिहार जीत पर बालोद में मना जश्न, भाजपाइयों ने जताई खुशी

बालोद। बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय एवं जिला मुख्यालय में उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया गया। जिला कार्यालय तथा शहर के जय स्तंभ चौक पर आतिशबाजी की गई तथा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, राज्य लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञ दत्त शर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, महामंत्री द्वय राकेश ‘छोटू’ यादव, सौरभ लूनिया, अभिषेक शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, तोरण साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, ठाकुर रामचंद्राकार, प्रेम साहू, पवन सोनबरसा, टिनेश्वर बघेल, निशा योगी, सोमेश शोरी, मनीष झा, अश्विनी यादव, शिव धरम गुडे, कार्यालय मंत्री विनोद जैन, मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया, जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस विजय को भाजपा की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के विश्वास की जीत बताया।

You cannot copy content of this page