DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संध्या अजेंद्र साहू की मांग पर सरकार की लगी मुहर, सड़क जीर्णोद्धार के लिए मिली 40 लाख की स्वीकृति

गुरुर। श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू जनपद सदस्य व सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग जनपद पंचायत गुरुर के अथक प्रयास से दियाबाती से कंवर मुख्य मार्ग से जनपद क्षेत्र क्रमांक 8 के ग्राम खुदनी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़क का जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख की स्वीकृति मिली है। इस मार्ग की अत्यंत खराब व जर्जर स्थिति को देखकर छ. ग. के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व शासन प्रसाशन से तीन माह पहले संध्या अजेंद्र साहू के नेतृत्व में मांग की गई थी। लोगों के हित व आवागमन में होने वाले परेशानी को ध्यान में रख कर यह मांग किया गया था। संध्या साहू ने बताया उक्त मांग पर हमें शासन की स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग के जीर्णोद्धार और डामरीकरण के लिए 40.45 लाख की राशि की स्वीकृति हुई है। गांव ख़ूनदनी के सरपंच विशाल दिवान के साथ साथ समस्त ग्राम वासियो में हर्ष का माहौल देखने को मिला है । सभी ने संध्या अजेंद्र साहू का धन्यवाद किया और श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू ने छ.ग.शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व विभाग के मंत्री विजय शर्मा के साथ साथ शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी का आभार धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी एवं विष्णु देव साय की सुशासन से आज छत्तीसगढ़ विकास की ओर अग्रसर हो रहा है और छत्तीसगढ़ में समृद्धि और खुशहाली देखी जा रही है। इसलिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद किया है।

You cannot copy content of this page