DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बाल दिवस का तोहफा : माहुद स्कूल में गार्डन सुंदरीकरण के लिए गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख ने दिए 31हजार

बालोद। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम माहुद बी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोक्ष धाम सेवा संस्थान 64 योगिनी मंदिर लिमोरा के संस्थापक गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान स्कूल के गार्डन सुंदरीकरण के लिए बच्चों द्वारा आवेदन दिए जाने पर मुख्य अतिथि ने 31000 रुपए सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अतिथियों ने उत्साह वर्धन संबोधन दिया। माहुद बी हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विविध आयोजन किए गए। सर्वप्रथम बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया। पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अपने संबोधन में आयोजन के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य व समाजसेवी मोक्ष धाम फाउंडेशन 64 योगिनी मंदिर लिमोरा के संस्थापक गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों में हम जो संस्कार डालेंगे वही उनको आगे तक ले जाएगा। इसीलिए बच्चों को नैतिक शिक्षा सहित हर प्रकार की संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें। जिससे बच्चों में संस्कार बना रहे। उन्होंने कहा कि बच्चे निश्चित लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे और परिश्रम करेंगे तो उन्हें लक्ष्य पाने से कोई रोक नहीं सकता। पालकों से भी अनुरोध करते हुए गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख ने कहा कि माता-पिता बच्चों की इच्छाओं को ध्यान रखें। उनकी इच्छा के अनुरूप शिक्षा ग्रहण करने में मदद करें। जो बच्चा इंजीनियरिंग करने की इच्छा रखता है उसे जबरदस्ती मेडिकल में ना भेजें। उन्होंने बच्चों से भी कहा खूब लगन से मेहनत करें आप मंजिल तक जरूर पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख को स्कूल के बच्चों ने गार्डन के सौंदरीकरण के लिए आवेदन सौंपा, आवेदन पढ़कर गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख ने 31000 रुपए की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य रीना डोमन देशमुख विशेष रूप से उपस्थित रही। आयोजन को प्राचार्य खुमान देशमुख ने भी संबोधित किया। साथ ही साध्यक्षीय उद्बोधन भी दिया।

You cannot copy content of this page