DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोटेरा में हुआ बी .एड. प्रशिक्षाणार्थियों का विदाई स-सम्मान एवं न्योता भोज का आयोजन

डौंडीलोहारा। शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोटेरा में बी .एड. प्रशिक्षाणार्थियों का विदाई स-सम्मान एवं न्योता भोज का आयोजन विद्यालय परिवार तथा प्रशिक्षणार्थियों ने मिलकर आत्मीय वातावरण में इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए हर्षोल्लास के साथ मनाया। उक्त कार्यक्रम में भोलाराम साहू (संस्था प्रमुख), टोमन मलेकर (संकुल समन्वयक), रवि कुमार मंडावी, राजेश कुमार (सहायक शिक्षक) उमा देवी गोरे( शिक्षक), लीतेश कुमार देवांगन (शिक्षक),टी. आर .ठाकुर (शिक्षक) दुर्गेश्वरी यादव, साथ में बी.एड. प्रशिक्षणार्थी जिनमें डोमेन्द्र कुमार साहसी, अनिल कुमार मानकर, धर्मेंद्र कुमार पटेल ,मोहित गिरी, सुश्री नोमेश्वरी भौषार्य, सुश्री कविता भुआर्य,रवि शंकर निषाद, तथा रविंद्र कुरेटी का विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया ।सभी बी. एड. प्रशिक्षणार्थी द्वारा विद्यालय परिवार के लिए न्योता भोज का शानदार आयोजन किया जिसमें खीर ,पुड़ी,पापड़, फूलगोभी ,आलू ,चना तथा बैगन के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। इस सफलता के लिए आभार व्यक्त करते हुए भोलाराम संस्था प्रमुख तथा टोमन मालेकर (समन्वयक) प्रशिक्षणार्थियों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि- आप सभी भविष्य में एक आदर्श शिक्षक बनकर समाज को नई दिशा देंगे यही हमारी मंगल कामना है।

You cannot copy content of this page