बालोद। दिनांक 13-11-2025 को भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद में प्रभारी प्राचार्य प्रो. कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में वंदे मातरम राष्ट्र गीत के 150 वर्ष के स्मरणोत्सव के उपलक्ष्य में व्याख्यान एवं विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमित कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं महत्ता बताते हुए कहा कि वंदे मातरम की गीत की रचना 07 नवम्बर 1875 में बंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा किया गया था। यह कार्यक्रम चार चरणों में संपादित होगा जिसके प्रथम चरण के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रो. धीवराज कुमार भोयर ने अपने व्याख्यान में कहा कि वंदे मातरम राष्ट्र गीत राष्ट्रीय एकता और चेतना के प्रतीक है। यह गीत भारतीय आवाम और स्वतंत्रता सेनानियों के उत्साह को बढ़ाने में विशेष योगदान दिया। तत्पश्चात डॉ. श्रेष्ठा शुक्ला ने वंदे मातरम गीत विविध जाति धर्मो को एकता के सूत्र में बांधता है तथा देश के विकास और संरक्षण का जागरण गीत है। प्रो. संतोष कुमार राना ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम राष्ट्र गीत जन -जन के आत्मीय स्वर के प्रतीक है। इस गीत को सुनकर भारतीय लोग हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामें हुए देश के लिए आत्म बलिदान करने को तत्पर थे। इसके पश्चात विविध प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छात्राओं के तीन समूह थे. जिसमें आयुषी, माधवी, दामिनी (बी.एससी तृतीय वर्ष) प्रथम स्थान एवं धनेश्वरी, श्रद्धा, प्रियंका (बीए प्रथम सेमेस्टर) द्वितीय स्थान प्राप्त किए। निबंध प्रतियोगिता में हुलसी साहू (बी एससी प्रथम सेम) प्रथम स्थान, चुलेश्वरी यदुवंशी (बी.ए प्रथम सेम्) द्वितीय स्थान, डोमेश्वरी (बी.एससी तृतीय सेम.) तृतीय स्थान तथा पोस्टर प्रतियोगिता में तान्या (बी.ए. प्रथम सेम.), प्रथम स्थान, खुशी (बी.एससी तृतीय सेम.) द्वितीय स्थान एवं वर्षा मरकाम (बी.एससी तृतीय सेम.) तृतीय स्थान रही। तत्पश्चात सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राओं के द्वारा राष्ट्र गीत का सस्वर गान किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रो. तरूण कुमार ने किया। उक्त कार्य में डॉ. दीपाली, सुश्री जिज्ञासा पटेल, श्री विनोद कुमार साहू, श्रीमती त्रिवेणी सेन, श्री सोमन तारम, श्री रूपेन्द्र ठाकुर, श्री यशवंत देशमुख, श्री धरमू राम राउत, श्री राजेश कलिहारी, सुश्री प्रीति ठाकुर एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही।
वंदे मातरम राष्ट्र गीत के 150 वर्ष के स्मरणोत्सव के उपलक्ष्य में हुआ कन्या कॉलेज में कार्यक्रम
