DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

करहीभदर में महतारी सदन, स्कूल में कला-संस्कृति कक्ष, टीन शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन समारोह

शामिल हुए सांसद, विधायक सहित अन्य दिग्गज नेता

बालोद। बालोद जिले के करहीभदर ग्राम में स्थित महतारी सदन, स्कूल में कला-संस्कृति कक्ष, टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन समारोह हुआ। इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग, विधायक संगीता सिन्हा, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, राकेश यादव, तारणि चंद्राकर जिला पंचायत अध्यक्ष ,तोमन लाल साहू (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद) चेयरमैन, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, रायपुर, सरस्वती टेमरिया जनपद अध्यक्ष, दिनेश सिन्हा उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष, धर्मेंद्र साहू,दीपा साहू, लोकेश सिन्हा सरपंच,बसंत तारम, गणेश साहू, देवधर साहू, दयानंद साहू, जगेश्वर साहू, कमला भूतड़ा और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान सांसद भोजराज नाग ने पूजा-अर्चना कर टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन किया।उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया। यह सांस्कृतिक कक्ष स्थानीय कलाकारों, छात्रों और महिलाओं के लिए सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए सांसद ने कहा, “यह भवन क्षेत्र के विकास और संस्कृति की नई पहचान बनेगा।” स्वसहायता समूह की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।अंत में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली।

You cannot copy content of this page