DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पायल ने रंगोली प्रतियोगिता में दिखाई छत्तीसगढ़ की संस्कृति

अर्जुन्दा। अंतरमहाविद्यालयीन युवा उत्सव 2025-26 के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता जिसका विषय “छत्तीसगढ़ की संस्कृति” था, का आयोजन खालसा महाविद्यालय दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें अर्जुंदा महाविद्यालय की पीजीडीसीए की छात्रा पायल निषाद ने अपनी सहभागिता दी । रंगोली के माध्यम से पायल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को एक जीवंत रूप प्रदान किया, जिसकी लोगों ने सराहना की। पायल निषाद ने वर्ष 2024 में क्राइस्ट विश्वविद्यालय बैंगलुरु में भी आयोजित 34वें साउथ ईस्ट जोन फेस्टिवल में हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था।

You cannot copy content of this page