DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोड़ा स्कूल में हुआ वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

डौंडीलोहारा। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा के सभागार में अजय मुखर्जी( प्राचार्य) की अध्यक्षता में तथा डॉक्टर बी एल साहसी व्याख्याता (राज्यपाल पुरुस्कृत) के निर्देशन में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें राकेश साहू जो कि बैंक ऑफ़ बड़ोदा देवरी बंगला शाखा द्वारा कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र- छात्राओं को वित्तीय शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बातों के संबंध में जानकारी दी। जिनमें डिजिटल भुगतान बीमा, निवेश मूलभूत संकल्पनाएं, बैंकिंग, सेवानिवृत्ति निवृत्ती वेतन, धोखा अटकाव एवं परी वेदना निवारण ,सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग व्यवहार, ग्राहक अधिकारों का चार्टर, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के बारे में, रिजर्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना,आहरित व जमा पर्ची एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसका लाभ लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने लिया। इस अवसर सी.जी. पटेल व्याख्याता ,जे.पी. बांधव व्याख्याता, हेमेंद्र साहू व्याख्याता, घनश्याम पटेल व्याख्याता, श्रीमती तिजला ठाकुर मैडम, मुक्ति मैडम, खगेश ठाकुर कलर्क , कुशल देवदास आदि उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम की सफलता पर मुखर्जी सर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

You cannot copy content of this page