2000 रुपए उधारी के लिए डंडे एवं हाथ मुक्के से 2 भाई व भांजे ने पीटा युवक को, हो गई मौत



बीच बचाव कर रहे माँ व छोटे भाई को भी मारा, तीन के खिलाफ मामला दर्ज, दो को जेल

संजय साहू, अंडा।  अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शीतला तालाब शांति चौक के पास दिनांक 11 नवंबर को रात 9:00 बजे के करीब दो भाई एवं भांजे ने मिलकर हाथ मुक्के एवं डंडे से युवक की जमकर पिटाई कर दी। इलाज के दौरान युवक की अस्पताल में मौत हो गई। इस दौरान बीच बचाव कर रहे छोटे भाई एवं मां को भी आरोपियों ने पीटा। रात घर पहुंचने पर युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई की रिपोर्ट पर बुधवार सुबह अंडा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ किया। पुलिस ने बताया कि केवल ₹2000 की उधारी नहीं चुकाने पर ओंकार( ओंकारेश्वर) सिन्हा की आरोपियों द्वारा बुरी तरह मारपीट कर हत्या कर दी गई। अंडा पुलिस के मुताबिक मृतक ओंकार सिन्हा ग्राम अण्डा बाजार के पास में रहता था। पुराना ₹2000 चुकाने को लेकर के 11 नवंबर की रात्रि 9:00 बजे के करीब शांति चौक के पास आरोपी अजीत धीवर, एवं उसके छोटे भाई नमेश धीवर तथा भांजा चेतन धीवर के द्वारा लड़ाई झगड़ा करते हुए अश्लील गलियां ओंकार को देने लगे। उसी समय नागेश्वर सिन्हा को बडा भाई का दोस्त लिकेश साहू ने मोबाइल से सुचना दी। सूचना प्राप्त होते ही नागेश्वर तथा उसकी मां लक्ष्मी सिन्हा के साथ घर से शीतला तालाब शांति चौक के पास अण्डा में जाकर देखे तो बडा भाई ओमकारेश्वर सिन्हा को तीनों अजीत धीवर, नमेश धीवर को कहते हुए सुना की 2000 रूपये उधारी लिये हुए , बार-बार मांगने के बाद भी नहीं दे रहे। एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए नमेश धीवर के द्वारा हाथ मुक्का एवं पैर से छाती तथा अजित धीवर के द्वारा अपने पास रखे डंडा से हत्या करने के ‍नियत से प्राण घातक हमला कर दिया। आरोपियों ने ओंकारेश्वर के मांथे तथा सीने में मारपीट करते हुए चोट पहुंचाई।  मां श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा बीच बचाव करने गये तो नागेश्वर को भी आरोपियों ने हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट किये हैं। मारपीट करने से नागेश्वर के दाहिने हाथ कलाई, पीछे सिर, तथा नाक भाग में एवं बडा भाई के मांथे एवं सीने भाग में तथा माता जी के पीछे पीठ भाग में चोटे आयी हैं। छोटा भाई एवं मां ओंकारेश्वर को घर लेकर आया। कुछ समय बाद ओंकारेश्वर का स्वास्थ को बिगडते देखकर ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल दुर्ग लेकर गये। जहां चेकप के दौरान ओंकारेश्वर को डाक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिये । नागेश्वर ने आरोप लगाया कि ओमकारेश्वर की मृत्यु अजित धीवर एवं नमेश धीवर,  के द्वारा हाथ मुक्का एवं डंडा से प्राण घात हमला कर शरीर में गंभीर चोट पहुंचने के कारण हुआ। अंडा पुलिस के द्वारा नागेश्वर सिन्हा उम्र 23 वर्ष पिता योगेश्वर सिन्हा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 0112/25 धारा 3(5)-BNS, 103-BNS, 351(3)-BNS, 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत आरोपी अजित धीवर, नमेश धीवर और एक नाबालिग  के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। दो आरोपियों को जेल भेजा गया वहीं एक को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

You cannot copy content of this page