DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनसंख्या शिक्षा संभाग स्तरीय कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद द्वितीय

बालोद– राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा प्रायोजना के अंतर्गत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग में किया गया। इस प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्य विद्यालय बालोद की छात्राओं ने रोल प्ले एवं लोक नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रोल प्ले के माध्यम से छात्र वंदना वर्षा लावण्या दुर्गेश नंदिनी डाली ने सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, जिसमें उन्होंने बताया कि फेसबुक या व्हाट्सएप जैसी साइट्स का उपयोग करते समय ऑनलाइन सुरक्षित कैसे बने रह सकते हैं। समाचारों में मीडिया में या धोखेबाज लोगों द्वारा ऑनलाइन धोखा देकर नुकसान पहुंचाया जाता है अतः किसी भी जानकारी को साझा करते समय सावधान रहना चाहिए। लोक नृत्य प्रतियोगिता के अंतर्गत रितु माला इशिता डिंपल ज्योति तमन्ना कल्पना ने नशा से सावधान रहने की चेतावनी दी। उन्होंने लोक नृत्य के माध्यम से बताया की युवाओं के बड़े संख्या नशे के गिरफ्त में अपनी ऊर्जा और भविष्य दोनों गंवा रहे हैं। मादक पदार्थों के सेवन से युवाओं में बड़ी तेजी से शारीरिक रोग एवं मानसिक रोग तथा अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने बताया कि जीवन शिक्षण कौशल के अंतर्गत छात्र जीवन की चुनौतियां से प्रभावित ढंग से निपटने में सक्षम होते हैं उन्हें आत्मविश्वास, कुशल तथा निर्णय लेने की क्षमता एवं समस्याओं को सुलझाने के तरीकों से परिचित कराया जाता है ।कार्यक्रम प्रभारी अर्चना साहू ने छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

You cannot copy content of this page