जिले में सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व्यवस्था ठप्प, प्रशासन बेलगाम – विजय पारख



बालोद – शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख ने प्रदेश की विष्णु देव सरकार के जनकल्याणकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं विकास कार्यों में जिले व्याप्त भयंकर भर्राशाही, कमीशनखोरी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता जैसी प्राथमिक व्यवस्था अब तक की अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। सड़कों के निर्माण कार्यों में पीडब्ल्यूडी का जिला मुख्यालय बालोद का 1.85 किलोमीटर निर्माणाधीन लगभग 600 लाख रूपयों का सड़क सौंदर्यीकरण दल्ली चौक से रेलवे क्रासिंग बिना मास्टरप्लान घोर अनियमितता के साथ प्रगति पर है, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग की सड़कों पर भारी माल वाहक ट्रकों हाईवा के परिचालन और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से करोड़ों रुपए की नवनिर्मित सड़कें, जिनमें गुरूर ब्लाक के भरदा घोघोपुरी 55 लाख मरम्मत के नाम में अधिकारी ठेकेदार ने अपने जेब भर लिए। ऐसे ही जिले के ग्रामीण अंचलों से लेकर मुख्य मार्गो में इन विभागों की सड़कें पुल पुलिया गढ्ढों से भरे पड़े हैं। संयुक्त जिला कार्यालय में आने जाने का प्रमुख मार्ग ताँदुला नदी पुल जानलेवा गढ्ढों से भरा है लेकिन इन जिम्मेदारों ने टीन के चश्मे पहन आवागमन कर रहे। गांव से लेकर शहरों तक शुद्ध पेयजल के बजाय टूटे फूटे पाइप लाइन से घरों में गंदे और दूषित पानी सप्लाई किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही अकर्मण्यता से बहुताधिक गांवों में हर घर नल जल योजना अपूर्ण है तो कहीं पेयजल सप्लाई का काम चालू भी नहीं हो सका है। स्वास्थ्य सुविधाओं में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में डॉक्टर्स की कमी बनी हुई है, शासकीय चिकित्सालयों में डॉक्टर समय पर नहीं पहुंच रहे। सोनोग्राफी, सीटी स्कैन जैसी सुविधाओं के लिए पूर्ण अवधि विशेषज्ञ की कमी है। शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि जिले में सरकार के खास ओहदेदार जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आम जनता बहुत दुखी है। जिले में एक तरह से प्रशासनिक जंगलराज चल रहा है तो सरकार के पार्टी संगठन के नेता आपसी गुटीय लड़ाई में व्यस्त हैं। जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को रोजाना इन्हीं नेताओं के इर्द गिर्द मंडराते उनके आवभगत में मस्त रहते देखा जा सकता है। विजय पारख ने इन नेताओं और जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिले में आपकी नूराकुश्ती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मंचीय स्वांग सुंदरता से आम जनता का भला नहीं होने वाला। आम जनता को स्वस्थ सुरक्षित गुणवत्तापूर्ण विकास चाहिए क्योंकि आने वाले भविष्य में आपके आल औलाद भी इन्हीं समाज नगर ग्राम में जीवन यापन करेंगे।

You cannot copy content of this page