बालोद – बालोद शहर स्थित सी-मार्ट में भारतीय जनता पार्टी के संजारी-बालोद विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग,मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक राकेश (छोटू) यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई। मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग ने कहा- कि भारत आज नई गति से आगे बढ़ रहा है — हमें “बुलेट ट्रेन” की रफ्तार से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के पास असीम ऊर्जा है, लेकिन उन्हें सही दिशा में परिश्रम करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “वोकल फॉर लोकल” और “फिट इंडिया” जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और शारीरिक सशक्तिकरण का भी प्रतीक है। उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया कि स्वदेशी बीज और जैविक खेती अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें। मुख्य वक्ता यशवंत जैन ने कहा- कि स्वदेशी केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और विचारों में भी स्वदेशी भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “भारत आत्मनिर्भर बनेगा, तभी विश्व में उसकी पहचान और सशक्त होगी।” उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के उदाहरण से एकता और स्वदेशी की भावना को रेखांकित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बना रहा है। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” के माध्यम से देश का हर नागरिक आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें ताकि ग्रामीण और शहरी कारीगरों की आजीविका मजबूत हो सके। सांसद भोजराज नाग ने आए हुए सभी मंडल अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में जिला सह संयोजक एवं जिला मंत्री श्री प्रेम साहू ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वन उपज उपाध्यक्ष यज्ञ दत्त शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जिला महामंत्री राकेश (छोटू) यादव, दुर्गानंद साहू, तेजराम साहू, दिनेश सिंह, लक्ष्मी साहू, सुरेंद्र देशमुख, प्रेम साहू, निशा योगी, कृतिका साहू, भुनेश्वरी चंद्राकर, महेश्वरी ठाकुर, अमित चोपड़ा, टुकेश्वर पांडे, धर्मेंद्र साहू, दीपा साहू, आदित्य पिपरे, त्रिलोकी साहू, रविंद्र टेमरिया, मनीष गांधी, गिरजेश गुप्ता, गोकुल ठाकुर, प्रीतम यादव,संजय सानू,शिवेंद्र देशमुख, संदीप साहू, रौनक कत्याल ,भांन सिंह मंडावी ,कांति साहू, प्रीती देशमुख, गोमती रात्रे, पुष्पा साहू ,आशा पटेल ,सुनीता मनहर , संजय शर्मा,कमल बजाज तथा अनेक ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
