DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खपरी के रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक कुँवर सिंह निषाद

बालोद– ग्राम खपरी (हीरू) में बहनों एवं ग्राम वासियों द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी शामिल होकर ग्राम वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाए ऐसी कामना किए।

विधायक जी ने कहा कि सनातन धर्म में कार्तिक माह और पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। कार्तिक माह में गंगा स्नान और भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्व बताया गया है। इस दिन गंगा स्नान करने से पूरे वर्ष गंगा स्नान करने का फल मिलता है। इस दिन दीप-दान और मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा करने पर शुभ फलों की प्राप्ति में वृद्धि होती है। कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के रूप में मत्स्य अवतार हुआ था, मत्स्य अवतार को भगवान विष्णु के दस अवतारों में पहला अवतार माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा का सिख धर्म में भी विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। सिख धर्म में इसे गुरु पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, केशव राम साहू , सागर साहू, दिलेश्वर प्रसाद साहू सरपंच, जितेंद्र कुमार चंद्राकर, शैलेंद्र निषाद, वीरेंद्र कुमार सोनी, रेख राम साहू, घणाराम सोनी, प्रहलाद साहू, युवराज साहू, संजू सेन, श्रीमती कुसुम साहू, श्रीमती माधुरी साहू, कुमारी भावना ,श्रुति, ओम प्रिया ,भारती, गीतांजलि, इशिका, चित्रलेखा, कृतिका सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page