विभिन्न वार्डों के आंगनवाड़ी केंद्रों का नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय ने किया निरीक्षण



डौंडीलोहारा । नगर पंचायत डौंडीलोहारा के उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय मंगलवार को नगर के विभिन्न वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंची। जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा केंद्र में व्याप्त कुछ मूलभूत समस्याओं से भी अवगत कराया गया। तो वही नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय ने सभी स्टाफ को महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत लागू योजनाओं से हितग्राहियों और दर्ज बच्चों को लाभान्वित करने की बात कही। इस दौरान वार्ड क्रमांक 13 के आंगनबाड़ी केंद्र का किराए के भवन में संचालित होना पाया गया। भवन की कमी को लेकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि हम प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे । दो-तीन महीने के भीतर ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा। वहीं एक केंद्र में पंखा खराब पाया गया। उसे भी सुधरवाने का काम शुरू हो गया है। एक केंद्र में पानी की समस्या भी आई। नगर पंचायत उपाध्यक्ष वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 और 15 आदि वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए पहुंची हुई थी।

You cannot copy content of this page